Notional Increment at Retirement
भारतीय केंद्रीय कर्मचारियों के बीच एक लंबे समय से विवादित मुद्दा रहा है — यदि कोई कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होता है (यानी वार्षिक increment मिलने से सिर्फ एक दिन पहले), तो उसे increment का लाभ नहीं मिलता था। इससे उनकी पेंशन (Pension Fixation) कम हो जाती थी और भविष्य में मिलने वाले DA, DR और अन्य पेंशन लाभ भी प्रभावित होते थे।
लेकिन वर्ष 2024-2025 में आया नया आदेश और न्यायालय के निर्णयों के बाद, सरकार ने ऐसे रिटायर कर्मचारियों को Notional Increment देने का निर्णय लिया है — परंतु यह increment सिर्फ पेंशन गणना के उद्देश्य से माना जाएगा। यानी यह काल्पनिक वेतन वृद्धि (Notional Increase) होगी, वास्तविक भुगतान नहीं।
