रेलवे कर्मचारी की मृत्यु के बाद बेटी को भी मिल सकती है फैमिली पेंशन, जानिए Rule 75 और Railway Board के महत्वपूर्ण आदेश
भारतीय रेलवे में किसी कर्मचारी या पेंशनर की मृत्यु के बाद उसके परिवार को फैमिली पेंशन (Family Pension) देने का प्रावधान है। सामान्यतः यह पेंशन पहले पात्र पति या पत्नी को मिलती है। लेकिन निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन कर्मचारी की बेटी भी फैमिली पेंशन प्राप्त कर सकती है।
विशेष रूप से 25 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित (Unmarried), विधवा (Widowed) और तलाकशुदा (Divorced) बेटियों के लिए रेलवे बोर्ड ने समय-समय पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
