भर्ती एव चयन - रेलवे जैसे वृहत उपक्रम को चलाने के लिए निरंतर कर्मठ एवं योग्य कर्मचारियों की आवश्यकता रहती है। जिसके लिए कार्मिक विभाग द्वारा प्रबंध किया जाता है। इसके लिए भर्ती एवं चयन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। सार रूप से देखा जाए तो रेलवे में भर्ती एवं चयन निम्न के द्वारा किये जाते है -
- सीधी भर्ती एवं चयन द्वारा
- विभागीय पदौन्नति एवं चयन द्वारा
- अन्य विभागों से प्रतिनियुक्ति द्वारा
रेलवे में मुख्यतः निम्नलिखित चार कोटियों में भर्ती की जाती है -
ग्रुप - ए - सीधी भर्ती संघ लोक सेवा आयोग द्वारा, सेवारत समुह ‘ख’ में कार्यरत अधिकारियों की पदोन्नति द्वारा, विशेष श्रेणी रेलवे प्रशिक्षुओं के रूप में, सरकार द्वारा किसी अधिकारी के विभागीय अन्तरण द्वारा, यदि आवश्यक हो तो भर्ती करने के प्रावधान है।
