भारतीय रेल विश्व के सबसे बड़े रेल नेटवर्कों में से एक है। इसके सुरक्षित, कुशल एवं आधुनिक संचालन के लिए कर्मचारियों का नियमित प्रशिक्षण (Training) अत्यंत आवश्यक है। नई तकनीकों, सुरक्षा मानकों, सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology), मानव संसाधन प्रबंधन (Human Resource Management) तथा बदलते कार्य वातावरण के अनुरूप कर्मचारियों का ज्ञान एवं कौशल निरंतर विकसित किया जाता है।
इसी उद्देश्य से भारतीय रेल में Railway Board के अधीन केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थानों (Centralised Training Institutes) के साथ-साथ प्रत्येक Zonal Railway, Divisional Railway तथा प्रमुख Workshops में प्रशिक्षण केन्द्र (Training Centres) स्थापित किए गए हैं।
