विविध अग्रिम
भारत सरकार की समेकित निधि में से सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रयोजनों के लिए निम्नलिखित अग्रिम प्रदान किये जाते हैं। इनमें से कतिपय ब्याज रहित भी प्रदान किये जाते हैं।
साइकिल अग्रिम -5000 रुपये तक वेतन पाने वाले ग्रुप ‘सी’ एवं ‘डी’ कर्मचारियों को मिलेगा। 1500 रुपये या वास्तविक कीमत जो भी कम हो प्रदान किया जाता है। वसूली 30 किश्तों मे होती है। दूसरी बार अग्रिम 3 वर्ष बाद मिलता है।
मोटर साइकिल/ मोपेड - 4,600 रुपये या अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारी को 30000 रुपये या 6 माह का वेतन या संभावित मूल्य जो भी कम हो, प्रदान किया जाता है। दसरी बार अग्रिम - 24000 रुपये या 5 माह का वेतन जो भी कम हो - वसूली 70 किश्तों में होती है।
