नई पेंशन योजना
नई पेंशन योजना
भारत सरकार ने वर्ष 2003-2004 के बजट में नई पेंशन योजना की घोषणा करी जिसे रे लवे में 31.12.2003 को गजट द्वारा अधिसूचित कर लागू किया गया।तदानु सार 1.1.2004 से रेल सेवा में प्रवेश करने वाले नए रेल कर्मचारियों पर यह योजना अनिवार्य रूप से लागू होगी। यह योजना परिभाषित अंशदान पर निर्भर करती है जिसमें कर्मचारी एवं रेल प्रशासनदोनों द्वारा प्रतिमाह निर्धारित प्रतिशत से अंशदान करना होता है। इस योजना में शासित होने वाले रेल कर्मियों पर निम्नलिखित नियम लागू नहीं होते हैं -
- रेल सेवा पेंशन नियम 1993
- पेंशन कम्यूटेशन नियम
- असाधारण पेंशन नियम
