P N M (Permanent Negotiation Machinery)
रेलवे में संवाद और समाधान का स्थायी तंत्र
भारतीय रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी संस्थान है, जिसमें लाखों कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। इतने विशाल संगठन में कर्मचारियों के हितों का संरक्षण, उनकी शिकायतों का समाधान और प्रशासन तथा यूनियनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखना अत्यंत आवश्यक होता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 1951 में एक महत्वपूर्ण तंत्र की स्थापना की गई जिसे Permanent Negotiation Machinery (PNM) कहा जाता है। इसे स्थापित करने का उद्देश्य रेलवे प्रशासन और संगठित मजदूर संगठनों (Labour Unions) के बीच निरंतर संवाद और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना था। इस प्रणाली को स्थापित करने का श्रेय श्री V.V. Giri को जाता है, जब श्री लाल बहादुर शास्त्री रेल मंत्री थे।
