भारतीय रेलवे में संरक्षा (Safety) सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेषकर संरक्षा श्रेणी (Safety Category) के कर्मचारियों का शारीरिक एवं मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों की नियत कालिक मेडिकल परीक्षा (Periodical Medical Examination – PME) कराई जाती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कर्मचारी अपने पद के लिए चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः सक्षम (Medically Fit) हैं।
PME के लिए कर्मचारी को निर्धारित समय पर रेलवे चिकित्सालय में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराना तथा आवश्यक चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होता है।
